एवीएस न्यूज. मुंबई

भारत के सबसे लोकप्रिय यूथ स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी पी सीरीज़ ने आज अपने स्मार्टफोन और एआईओटी पोर्टफोलियो में रियलमी पी4एक्स लॉन्च और रियलमी वॉच 5 लॉन्च किए हैं। पी4 एक्स 7000एमएएच बैटरी के साथ अपने सेगमेंट का सबसे तेज स्मार्टफोन है। वहीं, रियलमी वॉच 5 ब्रांड की नई मेक इन इंडिया स्मार्टवॉच है, जो ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (ओईएल) के साथ मिलकर बनाई गई है। ये प्रोडक्ट्स हर कैटेगरी में शक्तिशाली दैनिक परफॉर्मेंस, बेहतर ए.आई क्षमताएं और डिज़ाइन-फर्स्ट इनोवेशन प्रदान करने की रियलमी की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं।
रियलमी पी4एक्स में रियलमी ने चिपसेट एफिशिएंसी, बैटरी एंड्योरेंस और ए.आई आधारित प्रोडक्टिविटी में को काफी अपग्रेड कर दिया है। यह उन युवा ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो ऑन-द-गो रहते हुए मल्टीटास्किंग, पढ़ाई, गेमिंग और क्रिएट करते हैं। रियलमी वॉच 5 एक मेक इन इंडिया वॉच है, जो एक बोल्ड नए डिज़ाइन में बेहतर फिटनेस, हेल्थ और कम्युनिकेशन का अनुभव प्रदान करती है। ये नए इनोवेशन भारत में पूरे विश्व से प्रतिस्पर्धा करने वाली टेक्नोलॉजी के विकास की रियलमी की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं।


रियलमी पी4एक्स , 7000एमएएच बैटरी के साथ सबसे तेज़ स्मार्टफोन है, जिसमें डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5जीचिपसेट, 90 एफपीएस गेमिंग और जीटी बूस्ट के साथ स्थिर और सुगम गेमिंग के साथ श्रेणी की सबसे बेहतर परफ़ॉर्मेंस मिलती है। 7000एमएएच की शक्तिशाली बैटरी 45 डब्ल्यू फास्ट चार्जर की मदद से मिनटों में चार्ज हो जाती है और फिर घंटों तक चलती है। इसमें बायपास चार्जिंग और स्टील वीसी के साथ फ्रोजन क्राउन कूलिंग सिस्टमहै जो सीपीयू के तापमान को 20 सेल्सियस तक कम कर देता है।

इस स्मार्टफोन में यूएफएस3.1 स्टोरेज के साथ 18जीबी तक डायनामिक रैम, 1000निट्स ब्राइटनेस के साथ 144 एचजेड सनलाइट डिस्प्ले और ड्युअल स्पीकर है। इसमें 4के वीडियो और एडवांस्ड ए.आईटूल्स के साथ 50एमपी ए.आईकैमरा दिया गया है। तीन रंगों में एयरोस्पेस-इंस्पायर्ड डिज़ाइन के साथ, पी4एक्स नई पीढ़ी को पॉवर, स्टाइल और पूरे दिन चलने चलने वाली बैटरी पेश करता है। यह अपने सेगमेंट की सबसे किफायती स्मार्ट डिवाइसेज़ में से एक है।

रियलमी पी4एक्स में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5जी चिपसेट दिया गया है, जिसका एंटुटू स्कोर 780,000 से ज़्यादा है। यह दस से अधिक ऐप्स के बीच स्विच करते हुए भी बहुत सुगम और एफिशिएंट परफ़ॉर्मेंस प्रदान करता है।

इस चिपसेट को 4एनएम प्रक्रिया द्वारा बनाया गया है, इसलिए यह जबरदस्त पॉवर एफिशिएंसी के साथ बीजीएमआई और सीओडी जैसे गेम्स 90 एफपीएस में चला सकती है, साथ ही नया जीटीबूस्ट लंबे गेमिंग सत्र में भी फ्रेम रेट को स्टेबल बनाकर रखता है। यह अपने सेगमेंट की एकमात्र डिवाइस है, जो गेमर्स को बढ़त प्रदान करने के लिए बीजीएमआई में 90 एफपीएस और फ्री फायर में 120 एफपीएसको सपोर्ट करती है।