एवीएस न्यूज.गुरुग्राम
 सैमसंग ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा पेश किया है। इस स्मार्टफोन में दिया गया नया प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर पूरी टेक दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है और इसे हर तरफ से काफी सराहना मिल रही है।

सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और सीईओजेबी पार्क ने कहा कि यह उद्योग में अपनी तरह का पहला फीचर है, जो स्मार्टफोन इंडस्ट्री में प्राइवेसी के एक नए दौर की शुरुआत करता है।
उन्होंने कहाकि चूंकि अब हम एआई के दौर में हैं, इसलिए गैलेक्सी एस26 सीरीज में प्राइवेसी को और भी बेहतर बनाया गया है। थर्ड-पार्टी फिल्टर के विपरीत, प्राइवेसी डिस्प्ले सीधे स्क्रीन के अंदर ही शामिल है। इससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्क्रीन देखने का अनुभव पहले जैसा ही शानदार रहता है, जबकि साइड एंगल से स्क्रीन पर क्या चल रहा है, यह दिखाई नहीं देता।

यूजर प्राइवेसी को स्क्रीन के किसी खास हिस्से तक सीमित कर सकते हैं या यह भी तय कर सकते हैं कि यह फीचर कब सक्रिय हो। इससे आपकी प्राइवेसी की सुरक्षा बहुत ही सहज और आसान हो जाती है।

पार्क ने कहाकि यहाँ तक कि जब यूजर सैमसंग ऐप्स (जैसे सैमसंग नोट, कैलेंडर, गैलरी, रिमाइंडर और क्लॉक) के माध्यम से पार्टनर एआई एजेंट्स के साथ बातचीत करते हैं, तब भी वे यह नियंत्रित कर सकते हैं कि उनका डेटा पार्टनर मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए साझा किया जाए या नहीं, या फिर विज्ञापनों के लिए उनकी प्रोफाइलिंग करने में इस्तेमाल हो या नहीं।"