नगर परिषद अध्यक्ष के पति सतीष सोनी एवं उनके करीबी सहयोगी बेखौफ होकर अनियमितताओं को अंजाम 


एवीएस न्यूज .भोपाल


मानपुर नगर परिषद में भ्रष्टाचार और भर्राशाही के गंभीर मामले सामने आए हैं। हालिया रिपोर्टों और स्थानीय शिकायतों के अनुसार विकास कार्यों और सामग्री खरीदी में भारी गड़बड़ी की जा रही है  ।

मानपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत रक्शा में मनरेगा, पीएम आवास योजना और चेक डैम निर्माण में फर्जी हाजिरी भरकर सरकारी धन निकालने के आरोप लगे हैं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।

ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायतें किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई हो रहे है। जिससे भ्रष्टाचार में लिप्त परिषद अध्यक्ष पति और इनके चहतों के  हौसले बुलंद हैं। पूरे मानपुर नगर परिषद क्षेत्र में मनरेगा और सरकारी निर्माण कार्यों में धांधली की खबरें आ रही हैं।
 

सामग्री खरीदी, निर्माण कार्यों और स्ट्रीट लाइट स्थापना में भारी अनियमितता 
उमरिया जिले के मानपुर नगर परिषद में सामग्री खरीदी में भ्रष्टाचार, फर्जी बिलिंग या नियमों के उल्लंघन चर्चा का  विषय बना हुआ है। मानपुर नगर परिषद अध्यक्ष पति सतीष सोनी पर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने से सामग्री खरीदी, निर्माण कार्यों और स्ट्रीट लाइट स्थापना में भारी अनियमितता के आरोप क्षेत्रीय रहवासियों द्वारा लगाए  जा रहे हैं। सफाई ठेका में विसंगति के बारे में बताया जा रहा है कि  नगर परिषद मानपुर अध्यक्ष पति सतीष सोनी दबंगई, मनमर्जी करते हुए सफाई ठेका में भारी अनियमितता में लिप्त है। जिसकी पुष्टि सफाई कर्मचारी वेतन विसंगति को लेकर हड़ताल पर जाने से होती है।

रहवासियों ने मानपुर में संपत्तिकर में अचानक हुई भारी वृद्धि और इसके पीछे की संदिग्ध प्रक्रिक्रया ने प्रशासन के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासी और जन प्रतिनिधि अब सूचना के अधिकार और पारदर्शिता के अभाव को लेकर सीधे जवाब मांग रहे हैं, साथ ही यह भी सवाल उठा रहे हैं कि आनन-फानन में वसूली का दबाव क्यों बनाया जा रहा है।

 


 कर निर्धारण में हेराफेरी चरम पर 
मानपुर में संपत्तिकर (प्रॉपर्टी टैक्स) को लेकर सवाल उठना आमतौर पर कुछ खास वजहों से है।  इसका मतलब आम तौर पर गड़बड़ी, अनियमितता या पारदर्शिता की कमी की तरफ इशारा करता है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद  अध्यक्ष पति सतीष सोनी के इशारे पर परिषद के कर्मचारी बड़ी व्यावसायिक संपत्तियों को रिहायशी बताकर या क्षेत्रफल कम दिखाकर परिषद को जहां चूना लगा रहे हैं वहीं अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि नगर परिषद अध्यक्ष पति और संपत्ति मालिकों की मिलीभगत से कर निर्धारण में हेराफेरी चरम पर है।


 जलकर वसूली और नल कनेक्शन में अनियमितताओं की खबरें 
बताया जा रहा है कि  मानपुर नगर परिषद में जल निगम के माध्यम से 9 लाख रुपए मासिक भुगतान पर पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन जलकर वसूली और नल कनेक्शन में अनियमितताओं की खबरें हैं। हालांकि परिषद का कहना है कि वे अमृत 2.0 योजना के तहत सर्वेक्षण करवा रहे हैं, जबकि हकीकत कुछ और ही है।   

 नगर परिषद अध्यक्ष के पति सतीष सोनी  बेखौफ होकर अनियमितताओं को दे रहा अंजाम 
कार्रवाई के अभाव में भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मानपुर नगर परिषद में आरोप है कि नगर परिषद अध्यक्ष के पति सतीष सोनी एवं उनके करीबी सहयोगी बेखौफ होकर अनियमितताओं को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर बार-बार शिकायतें होने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने से स्थिति और गंभीर होती जा रही है।
 

मुख्य मुद्दे:
मानपुर नगर परिषद में भ्रष्टाचार, अनियमितता और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप सामने आए हैं।
विकास कार्यों (जैसे मनरेगा, पीएम आवास योजना, चेक डैम) में फर्जी हाजिरी और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की शिकायतें हैं।
पंचायत सचिव, इंजीनियर और सरपंच की मिलीभगत के आरोप लगाए गए हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

 

विशेष आरोप:
नगर परिषद अध्यक्ष के पति सतीष सोनी पर:
सामग्री खरीदी और निर्माण कार्यों में अनियमितता
स्ट्रीट लाइट और सफाई ठेका में गड़बड़ी
दबंगई और मनमानी करने के आरोप
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से वेतन विसंगति और ठेका प्रणाली पर सवाल उठे हैं।

प्रॉपर्टी टैक्स विवाद:
संपत्तिकर में अचानक बढ़ोतरी से लोगों में नाराज़गी
व्यावसायिक संपत्तियों को रिहायशी दिखाकर टैक्स में हेराफेरी के आरोप
पारदर्शिता की कमी और जल्दबाजी में वसूली का दबाव

पानी सप्लाई और अन्य मुद्दे:
जल निगम के जरिए लगभग 9 लाख रुपये मासिक खर्च के बावजूद:
जलकर वसूली में अनियमितता
नल कनेक्शन में गड़बड़ी
प्रशासन का दावा: AMRUT 2.0 के तहत सर्वे
स्थानीय लोगों का कहना: ज़मीनी हकीकत अलग है