चेयरमैन एमजेएफ रामबाबू शर्मा की अध्यक्षता में लायंस इंटरनेशनल 3233 जी2 रीजन 4 की स्टाफ मीट संपन्न
भोपाल। लायंस इंटरनेशनल 3233 जी2 रीजन 4 की स्टाफ मीट आज संपन्न हुई। इस सभा में स्वागत संबोधन रीजन चेयरमैन एमजेएफ रामबाबू शर्मा द्वारा दिया गया। रीजन स्टाफ मीट के महत्व पर डॉक्टर प्रकाश सेठ द्वारा प्रकाश डाला गया। महिला मेंबरों के महत्व पर एमजेएफ श्रीमती रीता दलेला द्वारा विषय रखा गया। एमजेएफ लायन महेश मालवीय द्वारा लायंस इंटर नेशनल की अपेक्षा बताई गई। एमजेएफ दिलीप धारीवाल द्वारा टाइम मैनेजमेंट के विषय को फोकस किया गया। मुख्य वक्ता एमजेएफ कमल भंडारी द्वारा स्ट्रांग क्लब लीडररिप पर प्रकाश डाला गया। संचालन लायन आलोक नाथ द्वारा किया गया। रीजन चेयरमैन राम बाबू शर्मा ने आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर रीजन की सभी क्लब प्रेसिडेंट सेक्रेटरी कोषाध्यक्ष उपस्थित हुए।

