नई दिल्ली।  इंफिनिक्स जीटी 30 5जी प्लस की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन की सीमित यूनिट 17,999 रुपए के विशेष मूल्य में उपलब्ध हैं, जिसमें सभी लांच ऑफर शामिल हैं। स्टॉक रहने तक यह स्मार्टफोन इसी विशेष मूल्य में मिलेगा।  जीटी 30 5जीप्लस में शार्प ज्योमेट्रिक लाईन्स के साथ साईबर मेचा 2.0 डिजाइन दिया गया है, जो इसे बहुत ही आकर्षक बनाता है। यह स्मार्टफोन साईबर ग्रीन, पल्स ब्लू और ब्लेड व्हाईट रंगों में उपलब्ध है। इसके बैक पैनल में प्रोग्रामेबल व्हाईट एलईडी लाईटिंग दी गई है, जो चार्जिंग, म्यूजिक और नोटिफिकेशंस के लिए डायनामिक प्रतिक्रिया देती है।