एवीएस न्यूज.भोपाल
भावांतर योजना के तहत शुक्रवार से भोपाल सहित मध्यप्रदेश समूची 259 कृषि उपज मंडियों ने सोयाबीन की खरीदी शुरू हुई । लेकिन एनआईसी द्वारा बनाए गए पोर्टल का सर्वर डाउन होने से करोंद सहित प्रदेशभर की मंडियों में पहले दिन योजना के तहत सोयाबीन की खरीदी में अटकलों के साथ अड़चनें भी उत्पन्न हुई।  

एनआईसी द्वारा तैयार पोर्टल पर अत्यधिक ट्रैफिक
मध्यप्रदेश कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड की संगीता ढोके प्रभारी भावांतर योजना ने बताया कि योजना के तहत सोयाबीन खरीदी का पहला दिन रहा, अत: एनआईसी द्वारा तैयार पोर्टल पर अत्यधिक ट्रैफिक, नेटवर्क समस्याएं, हार्डवेयर या सॉफ्वेयर विफलता या सर्वर कॉफ्रिंगरेशन में त्रुटियां आदि की समस्या की शिकायतें रहीं। प्राप्त शिकायतों के तहत एनआईसी के तकनीकी अधिकारियों को सूचित कर समस्याओं को निराकरण करने की पूर्ण तैयारी की जा रही है।  चूंकि आज भावांतर योजना के तहत सोयाबीन खरीदी का आज पहला दिन था और सिस्टम पर काम करने में दिक्कत आई।  

 नीलामी का कार्य  भी बाधित हुआ
वहीं करोंद मंडी के अनाज व्यापारियों ने बताया कि सर्वर डाउन होने से प्रवेश पर्ची नहीं निकली।  जिसके चलते किसान परेशान रहे, इतना ही मंडी प्रांगण में कुछ किसानों ने हंगामा भी किया, जिससे नीलामी का कार्य  भी बाधित हुआ। लेकिन मंडी सचिव की समझाइश दी और बताया की सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आने से प्रवेश पर्ची  नहीं निकल में कठिनाई हो रही है जिसके बाद किसान शांत हुए।

 व्यापारियों ने बताया

 व्यापारियों ने बताया कि भोपाल मंडी पूरे दिन सर्वर डाउन के हालत रहे, पीओएस  मशीन से पर्ची भी नहीं निकली और तुलावटी पर्ची भी जारी नहीं हो पा रही है जिस कारण किसान इधर से उधर भटकते रहे।