एवीएस न्यूज.नई दिल्ली


 एमेजॉन इंडिया पर मांग में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। एमेजॉन इंडिया में फैशन और ब्यूटी खंड के निदेशक सिद्धार्थ भगत ने कहाकि अक्षय तृतीया से पहले हमने शानदार तेजी देखी।

सोने के गहनों की बिक्री में सालाना आधार पर लगभग 2 गुना, चांदी में 2.5 गुना और सिक्कों में लगभग 2 गुना बढ़ोतरी हुई है। गहनों को अब तेजी से भरोसेमंद निवेश और रोजमर्रा के पहनावे के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें फाइन ज्वैलरी में लगभग 2 गुना और कीमती ज्वैलरी में 3.7 गुना बढ़ोतरी हुई है।

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट ने कल्याण ज्वैलर्स के साथ साझेदारी की थी ताकि ‘गोल्ड रेट प्रोटेक्शन’ की सुविधा दी जा सके। इस फीचर से ग्राहक रोजाना के सोने के रेट को लॉक कर सकते थे और अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीद सकते थे, उस रेट पर जो भी कम हो, चाहे वह लॉक-इन रेट हो या उस दिन का मार्केट रेट। 10 अप्रैल से 16 अप्रैल, 2026 के बीच ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप पर कल्याण ज्वैलर्स के चुनिंदा सोने के सिक्के चुन सकते थे और 5 फीसदी अग्रिम भुगतान करके उन्हें प्री-बुक कर सकते थे।

यह अग्रिम भुगतान 0.5 ग्राम सोने के सिक्के के लिए 500 रुपये से शुरू होता था और ग्राहक अक्षय तृतीया के दिन अपने सिक्के की डिलीवरी ले सकते थे।