भोपाल में चांदी शुरू जनवरी माह में अब तक हुई 32599 रु. की मूल्य वृद्धि : वायदा बाजार में चांदी 2.77 लाख तो स्थानीय सराफा में 2.70 लाख रु. किलो हुई
एवीएस न्यूज..भोपाल
सोने-चांदी के दाम 14 जनवरी को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर हैं। एक किलो चांदी की कीमत 14,145 रुपए बढ़कर 2,77,175 रुपए हो गई है। वर्ष 2026 के शुरू जनवरी माह से अब तक स्थानीय सराफा बाजार में चांदी के दाम में 32500 रुपए की मूल्यवृद्धि दर्ज हुई। वहीं एमसीएक्स में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,868 रुपए बढ़कर 1,42,152 रुपए के ऑल टाइम हाई पर ओपन हुआ है, लेकिन स्थानीय भोपाल सराफा बाजार में सोना 1 लाख 46 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। सोने का भाव शुरू जनवरी माह से अब तक 9 हजार 200 रुपए किलोग्राम की मूल्य वृद्धि हुई।

बाजार जानकारों के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद एशियाई बाजारों में भी इन कीमती धातुओं के कीमत नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। एमसीएक्स पर सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 700 रुपए से ज्यादा तेजी आई है, जबकि चांदी की कीमत करीब 4,000 रुपए उछली है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना पहली बार 4,500 डालर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, तो चांदी ने भी ऑल-टाइम हाई पर पहुंची। जबकि तांबे की कीमत पहली बार 12,000 डालर प्रति टन के पार निकल गई।

