सैमसंग ने लांच किया ‘बीस्पोक एआई वॉशर ड्रायर’

गुरुग्राम। कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग अपने प्रीमियम होम अप्लायंसेज की रेंज को और मजबूत करने के लिए तैयार है।
कंपनी जल्द ही ‘मेड इन इंडिया बीस्पोक एआई वॉशर ड्रायर कॉम्बो’ लॉन्च करेगी, जिसे खासतौर पर आधुनिक भारतीय घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आने वाला यह नया वॉशर ड्रायर कॉम्बो उन भारतीय उपभोक्ताओं के लिए खास पेशकश है, जो डिज़ाइन, टेक्नोलॉजी और आसान इस्तेमाल का परफेक्ट संयोजन चाहते हैं।
इस लॉन्च के साथ सैमसंग तेजी से बढ़ते वॉशर-ड्रायर सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करेगा। नया बीस्पोक एआई वॉशर ड्रायर कॉम्बो इंटेलिजेंट इनोवेशन, सिग्नेचर बेस्पोक डिज़ाइन और एडवांस्ड फैब्रिक केयर का बेहतरीन संगम है।

