एवीएस न्यूज .भोपाल
रतनलाल फाउंडेशन ने प्रतिष्ठित सुशीला देवी पुरस्कार के लिए भारतीय-अमेरिकी लेखिका एसबी दिव्या के नाम की घोषणा की है। यह पुरस्कार वर्ष 2024 में महिला लेखिका द्वारा लिखी गई सर्वश्रेष्ठ कथा-पुस्तक के लिए प्रदान किया जा रहा है।

सुश्री दिव्या को यह पुरुस्कार भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल 2026 के दौरान किया जाएगा। उनको यह सम्मान हैशेट इंडिया द्वारा प्रकाशित उनके उपन्यास ‘लोका’ के लिए दिया जा रहा है, जिसे विशिष्ट जूरी ने स्पेकुलेटिव फिक्शन विधा में साहित्यिक उत्कृष्टता, मौलिकता और दार्शनिक गहराई के लिए सर्वसम्मति से चुना है। उनकी प्रमुख कृतियों में ‘मशीनहुड’, ‘मेरु’ और अब ‘लोका’ शामिल हैं।

उन्हें नेब्युला पुरस्कार सहित कई अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है और उन्हें वैश्विक स्पेकुलेटिव फिक्शन की समकालीन महत्वपूर्ण आवाज माना जाता है।