सुरों से जुड़ा यह सफ़र… सिर्फ़ संगीत नहीं, भावनाओं का उत्सव है
'सुर संदेश' कराओके म्यूजिकल ग्रुप ने आयोजित की सुरमई गीतों की महफ़िल
भोपाल। मशहूर संगीत मंच- सुर संदेश कराओके म्यूजिकल ग्रुप के आयोजक संदेशसुले द्वारा फूडक्राफ्ट रेस्टोरेंट में 'सुरमई गीतों की महफिल' सम्म संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक, टीम, और सिंगरों द्वारा श्री गणेश जी एवं माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प-माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके बाद आदेश, जुगादे, अभिताभ. अविनाश, अमित, रवि मालवीय, मनीष राजपूत, मुकेश चौधरी, मुकेश बाहर. समीर काले, श्रोती, रविशंकर, मनोज. अभिजित पिल्लई, राजेश माईका, मौरख, रणदिवे, प्रकाश, अतुल एवं शशिकला, सतीश, अरविंद, सुमन, नंदा, ममता, सुगंधा, सुनीता, वसुंधरा, साधना. संध्या, मीना, राम सुनंदा, साक्षी, आकाश वाणी मंच कलाकार शिवांगी पवार ,द्वारा सुरीले गीतों की प्रस्तुती देकर समा बांधी। अन्त में आयोजक संदेश द्वारा मै जट यमला पगला गीत गाया सभी को डांस करने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद अनुम रणदिवे ने 20 सिंगरों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

