एवीएस न्यूज.  नई दिल्ली 
प्रगति मैदान में चल रहे तीन दिवसीय 23वें ईवी एक्सपो में पहली बार हिस्सा ले रही ईवी निर्माता कंपनी 'ऑलफाइन' पहली बार स्कूल वैन, कार्गो और कचरा उठाने वाली गाड़ियों के रूप में ई व्हीकल्स लेकर आई है। ऑलफाइन कंपनी 2014 से ईवी निर्माण में सक्रिय है और अपने ग्राहकों के लिए सुरक्षित एवं टिकाऊ ई व्हीकल्स बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है।

ऑलफाइन के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल आनंद ने बताया, "हमारी कंपनी का उद्देश्य सुरक्षित ईवी का निर्माण करना है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से ईवी के इस्तेमाल को बढ़ावा मिल सके। इसलिए हम अपने वाहनों की प्रोजेक्टर हैडलाइट सहित सभी सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देते हैं और अपने सभी पुर्जे स्वयं बनवाते हैं। प्रदूषण की बढ़ती समस्या से निबटने के लिए भी ईवी से बेहतर कोई अन्य विकल्प नहीं है।" वंदे भारत द्वारा निर्मित ई व्हीकल्स में लीथियम बैटरी लगाई जाती है, जिससे शॉर्ट सर्किट होने खतरा नहीं रहता है

। वंदे भारत फिलहाल उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और राजस्थान की ईवी बाजार में अपनी जगह बनाने की दिशा में काम कर रही है। हाल ही में कंपनी ने ब्लू डार्ट के साथ मिलकर ई वाहन बाजार में उतारे हैं और जल्द ही स्कूल वैन तथा कार्गो ईवी भी  बाजार में उतारने वाली है।" अनिल आनंद ने यह भी बताया कि फिलहाल कंपनी L-3  श्रेणी के ई वाहनों का निर्माण करती है लेकिन अगले साल तक 76 वोल्ट की बैटरी वाले L-5 वाहन भी  बाजार में उतारने वाली है, जिनकी गति L-3 वाहनों की तुलना में तेज होती है।