ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ गृह मंत्रालय के आई4सी और अमेजन ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी अभियान
नई दिल्ली । भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी ) और अमेजन इंडिया मिलकर स्कैमस्मार्ट इंडिया नाम से एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू कर रहे हैं। यह अभियान उपभोक्ताओं को ऑनलाइन घोटालों और धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे से बचाने के लिए तैयार किया गया है। इस साझेदारी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को शिक्षित और जागरूक करने के साथ ही तकनीक-आधारित रोकथाम प्रावधानों को साथ लाकर घोटालों से जुड़ी जागरूकता को जमीनी स्तर तक पहुँचाना, इसे सुलभ, प्रासंगिक और कार्रवाई योग्य बनाना है।
राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर संयुक्त रूप से कई पहलों का संचालन
इस अभियान के तहत, आई4सी और अमेजन आने वाले महीनों में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर संयुक्त रूप से कई पहलों का संचालन करेंगे। इसमें आकर्षक सोशल मीडिया सामग्री का प्रसार किया जाएगा, जिसमें जटिल धोखाधड़ी परिदृश्यों को आसानी से समझ में आने वाले सुरक्षा टिप्स दिए जाएंगे, सुरक्षा सलाह वाले डिजिटल विज्ञापन होंगे जो लाखों घरों तक पहुँचेंगे, अमेज़न पैकेजों में शैक्षिक फ़्लायर्स होंगे जो प्रत्येक डिलीवरी को व्यक्तिगत सुरक्षा रिमाइंडर में बदलेंगे।
मार्गदर्शन करने के लिए 'स्कैम-फ्री सितंबर' पहल के तहत साप्ताहिक बहुभाषी टिप्स दिए जाएंगे
इसी तरह त्योहारों के मौसम में उपभोक्ताओं को सुरक्षित रूप से खरीदारी करने के लिए मार्गदर्शन करने के लिए 'स्कैम-फ्री सितंबर' पहल के तहत साप्ताहिक बहुभाषी टिप्स दिए जाएंगे। घोटाले का पता लगाने और रोकथाम के लिए एआई-संचालित समाधान विकसित करने के लिए एक राष्ट्रीय हैकथॉन का आयोजन किया जाएगा।
आई4सी के निदेशक, निशांत कुमार ने कहाकि स्वाभाविक रूप से त्योहारों के मौसम में हर भारतीय परिवार खरीदारी करता है। इसी दौरान धोखेबाजों अपनी धोखाधड़ी की गतिविधियों में तेज़ी लाते हैं और उपभोक्ताओं, विशेष रूप से पहली बार इंटरनेट का उपयोग करने वालों और वरिष्ठ नागरिकों जैसे कम जागरूक समूहों को ठगने की कोशिश करते हैं। अमेज़न के साथ इस साझेदारी के जरिए उपभोक्ताओं में धोखाधड़ी का पता लगाने और उनके शिकार होने से बचने के तरीके के बारे में जागरूकता पैदा की जाएगी।

