मुंबई। निजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने रक्षाबंधन के अवसर पर एक विशेष अभियान बचाते रहो  लांच किया है, यह अभियान एक भावुक फिल्म के माध्यम से भाई-बहन के रिश्ते की गहराई और भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाता है। यह फिल्म उन छोटे-छोटे पलों को उजागर करती है, जिनमें भाई-बहन एक-दूसरे की परवाह और समर्थन करते हैं,  ऐसे लम्हे जो दिखने में मामूली होते हैं, लेकिन जीवनभर याद रहते हैं और इस रिश्ते को खास बनाते हैं। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के सीईओ राकेश जैन ने कहाकि रक्षाबंधन एक ऐसा पर्व है जो अटूट रिश्तों, दिल से किए गए वादों और अपनों की सच्ची हिफाज़त के संकल्प का उत्सव है। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस में हमारा मानना है कि सच्ची सुरक्षा केवल परंपरा तक सीमित नहीं होती।  यह अपनों को दी जाने वाली स्थायी सुरक्षा, मानसिक शांति और भावनात्मक भरोसे से जुड़ी होती है।