एवीएस न्यूज.भोपाल
 करोंद स्थित कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुधीर मोता ने अपना 71वां जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण के नाम समर्पित करते हुए पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पहले से लगाए गए पौधों की देखभाल की और नए पौधे भी रोपे।  

इस मौके पर सजीव जैन सहित कई अनाज व्यापारी मौजूद थे। सुधीर मोता कई वर्षों से जामुन की गुठलियों से पौधे तैयार कर पर्यावरण संरक्षण का अभियान चला रहे हैं। वे स्कूलों में बच्चों को पौधे तैयार करने के लिए प्रेरित करते हैं और उनके द्वारा तैयार पौधों को एक वर्ष तक संरक्षित करने के बाद किसानों को निःशुल्क वितरित करते हैं।

उनके इस अभियान तहत भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में हजारों जामुन के पौधे लगाए जा चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पौधे लगाकर उन्हें वृक्ष बनते देखना ही उनके लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। उनका यह प्रयास समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रेरणादायी संदेश देता है।