होंडा ने भोपाल में लांच की नई सीबी125 हॉर्नेट और शाइन 100 डीएक्स
भोपाल। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने राजधानी के होशंगाबाद रोड स्थित होंडा पावर शोरूम में कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर, योगेश माथुर ने नई सीबी125 हॉर्नेट और शाइन 100 डीएक्स पेश की। इस मौके पर ओम आटो होंडा के संचालक आशीष पांडेय सहित कंपनी अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नई होंडा सीबी125 हॉर्नेट की कीमत 1,12,000 रुपए रखी गई है, जबकि शाइन 100 डीएक्स की कीमत 74,100 रुपए तय की गई है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम भोपाल, मध्यप्रदेश की हैं। कंपनी ने दोनों मोटरसाइकिलों की ग्राहक डिलीवरी भी शुरू कर दी है।
- होंडा सीबी125 हॉर्नेट आक्रामक स्ट्रीट-स्टाइल डिजाइन में
सीबी125 हॉर्नेट स्पोर्टी अंदाज़ और रोमांचक परफ़ॉर्मेंस के साथ ‘राइड योर रिज़’ की भावना को दर्शाती है। वहीं शाइन 100 डीएक्स अपने उन्नत फीचर्स और प्रीमियम स्टाइलिंग के साथ अपनी परंपरा को आगे बढ़ाती है, जो ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है ‘सॉलिड है’।
होंडा सीबी125 हॉर्नेट आक्रामक स्ट्रीट-स्टाइल डिजाइन में हैं। यह चार आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध है। पर्ल सायरन ब्लू विद लेमन आइस येलो, पर्ल इग्नियस ब्लैक, पर्ल सायरन ब्लू विद एथलेटिक ब्लू मेटैलिक और पर्ल सायरन ब्लू विद स्पोर्ट्स रेड। इसमें सेगमेंट में पहली बार सुनहरे यूएसडी फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम और 4.2 इंच का टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्लूटूथ-सक्षम होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट्स तक आसान पहुंच मिलती है।
- हेडलैम्प आकर्षकक्रोम गार्निशिंग के साथ दिया गया
होंडा शाइन 100 डीएक्स प्रतिष्ठित ‘शाइन’ विरासत को एक नए, प्रीमियम डिज़ाइन के साथ आगे बढ़ाती है। इसमें नया डिज़ाइन किया गया हेडलैम्प आकर्षक क्रोम गार्निशिंग के साथ दिया गया है। चौड़ा और मस्कुलर फ्यूल टैंक, आकर्षक बॉडी ग्राफ़िक्स, ऑल-ब्लैक इंजन और ग्रैब रेल को क्रोम मफलर कवर से और भी निखारा गया है। यह चार शानदार रंगों में उपलब्ध है – पर्ल इग्नियस ब्लैक, इम्पीरियल रेड मेटैलिक, एथलेटिक ब्लू मेटैलिक और जेनी ग्रे मेटैलिक।

