भोपाल। विश्व निश्चेतना दिवस (विश्व एनेस्थीसिया दिवस) के संबंध में भारत सरकार के निर्देशानुसार महावीर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, भोपाल में विश्व निश्चेतना दिवस मनाया गया। इसके साथ ही सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) के संबंध में एनेस्थीसिया विभाग (निश्चेतना विभाग) द्वारा एक हैंड्स ऑन वर्कशॉप (हैंड्स ऑन वर्कशॉप) द्वारा सीपीआर का आयोजन कर विस्तृत जानकारी सभी को प्रदान की गई। 

 

 

महावीर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, भोपाल के इंटर्न्स, पैरा मेडिकल एवं नर्सिंग स्टाफ के साथ लगभग 250 उपस्थित
उक्त कार्यशाला में संस्था के सचिव सुनील जैन 501, अधिष्ठाता डॉ.संजय कुमार गुप्ता, निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ.अनिल कोरी, संस्था के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, निश्चेतना विभाग के समस्त फैकल्टी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही महावीर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, भोपाल के इंटर्न्स, पैरा मेडिकल एवं नर्सिंग स्टाफ के साथ लगभग 250 उपस्थित गणों ने इस सफल आयोजन में सीपीआर का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस कार्यशाला का सफल आयोजन निश्चेतना विभागाध्यक्ष एवं उनकी टीम ने किया एवं आपने सभी प्रतिभागियों को सीपीआर  के संबंध में सिखने, समझने व आपात स्थिति में मरीज को देने की शपथ दिलाई। 


शहर के प्रमुख स्थानों में "नुक्कड़ नाटक" का आयोजन करने के लिए दिशा निर्देश 
इस मौके पर संस्था के सचिव  सुनील जैन 501 ने संबोधन में सबका मार्गदर्शन किया एवं सीपीआरके संबंध में आम जनता में जागरूकता प्रदान करने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन करने के लिए दिशा निर्देश दिया। कार्यशाला के अंत में निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ.अनिल कोरी ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में इस तरह की ओर कार्यशाला आयोजित करने का संकल्प लिया, जिससे कि आम जनता में सीपीआरके प्रति जागरूकता उत्पन्न हो।

अचानक हृदयाघात की स्थिति में सम्पूर्ण रूप सीपीआर किया जा सके, जिससे किसी भी व्यक्ति की जान बचाने के चांस को  बढ़ाया जा सकता है 

कार्यशाला में सचिव  सुनील जैन 501 और सभी विशेषज्ञों ने सुझाव दिया की शहर में होने वाले बड़े आयोजनों में और पब्लिक स्थानों में एईडी डिवाइस और पॉकेट मास्क की उपलब्धता सुनिश्चत की जाए, जिससे किसी अचानक हृदयाघात की स्थिति में सम्पूर्ण रूप सीपीआर किया जा सके, जिससे किसी भी व्यक्ति की जान बचाने के चांस को बढ़ाया जा सकता है।