आवेदन की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2026


 एवीएस न्यूज. भोपाल 
अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय अगले शैक्षणिक सत्र के लिए अपने स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। ये कार्यक्रम बेंगलूरु, भोपाल और रांची के कैंपसेस में होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 22 फ़रवरी 2026 तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।


अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय डेवलपमेंट, एजुकेशन, अर्ली चाइल्डहुड केअर एण्ड एजुकेशन, इकॉनॉमिक्स, अप्लाइड अप्लाइड इकोनॉमिक्स, पब्लिक हेल्थ के साथ-साथ क्लाइमेट चेंज एण्ड सस्टेनेब्लिटी में पोस्ट-ग्रैजुएशन यानी स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहा है।

ये कार्यक्रम एक मज़बूत शैक्षणिक आधार के साथ-साथ समकालीन सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों से गहराई से जुड़कर अध्ययन करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए तैयार किए गए हैं।  इकॉनॉमिक्स में एम.ए., डेवलपमेंट में एम.ए., एजुकेशन में एम.ए., अर्ली चाइल्डहुड केअर एण्ड, एजुकेशन में एम.ए., क्लाइमेट चेंज में एम.ए. ये कार्यक्रम बेंगलूरु के कैंपस में होंगे।
   एजुकेशन में एम.ए., पब्लिक हेल्थ में एम.ए. ये कार्यक्रम भोपाल के कैंपस में होंगे। अप्लाइड इकॉनॉमिक्स में एम.ए., डेवलपमेंट में एम.ए., ये कार्यक्रम रांची के कैंपस में होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 है।
विश्वविद्यालय के सभी परिसरों में चलने वाले स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में अलग-अलग विषयों को जोड़कर पढ़ाया जाता है। यहाँ पढ़ाई अनुभवी शिक्षकों द्वारा कराई जाती है और विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से लगातार जोड़ा जाता है। सीखने की प्रक्रिया में कक्षा में पढ़ाई के साथ-साथ फ़ील्ड में ज़मीनी स्तर पर जाकर काम करना और प्रोजेक्ट करना शामिल है।

इन कार्यक्रमों में विद्यार्थी को पढ़ाने का काम पढ़ाने और अपने क्षेत्र में काम करने का अनुभव प्राप्त शिक्षक करते हैं। 
इन कार्यक्रमों के लिए कई विषयों से स्नातक पास करने वाले विद्यार्थियों आवेदन कर सकते हैं। ये कार्यक्रम ख़ास तौर पर शिक्षा, विकास कार्य, अर्थशास्त्र, सार्वजनिक स्वास्थ्य, जलवायु से जुड़े कामों जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने की चाहत रखने वाले विद्यार्थियों के लिए बेहद फ़ायदेमंद हैं। साथ ही, जो विद्यार्थी आगे उच्च शिक्षा या शोध करना चाहते हैं, उनके लिए भी ये कार्यक्रम मज़बूत आधार प्रदान करते हैं।