एवीएस न्यूज. भोपाल

 भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की बैठक में भारत और अल्बर्टा (कनाडा) के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। अल्बर्टा सरकार के व्यापार, रोजगार, अर्थव्यवस्था, व्यापार और आप्रवासन मंत्रालय की सहायक उप मंत्री सुश्री जेनिफर जैब्स ने सीआईआई की क्षेत्रीय निदेशक सुश्री वैशाली श्रीवास्तव के साथ मुंबई स्थित सीआईआई क्षेत्रीय मुख्यालय बैठक की।

बैठक में व्यापार और निर्यात विस्तार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया। इस मौके पर व्यापार, सहयोग के अवसरों और भारत-अल्बर्टा, कनाडा आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। इस बैठक में वैश्विक व्यापार साझेदारी और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सीआईआई की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया।