स्कोडा काइलाक, स्लाविया और कुशाक का लिमिटेड एडिशन लांच, कीमत 11.25 लाख रु.से शुरू
नई दिल्ली। स्कोडा इंडिया ने भारत में 25 साल और ग्लोबली 130 साल पूरे होने के मौके पर अपने तीन पॉपुलर मॉडल कुशाक, स्लाविया और काइलाक के लिमिडेट एडिशन लांच किए हैं। कंपनी ने इन्हें 11.25 लाख रुपए से 19.09 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की प्राइस रेंज में उतारा है। खास बात यह है कि काइलाक लिमिटेड एडिशन की सिर्फ 500 यूनिट्स ही बाजार में लाई जाएंगी जिससे यह और भी खास बन जाता है। इन लिमिटेड एडिशन मॉडल्स का लुक और फीचर्स इन्हें स्टैंडर्ड वर्जन से अलग बनाते हैं। ग्राहकों को एक्सटीरियर में “25 ईयर ” बैज, ब्लैक-आउट एलिमेंट्स और खास लाइटिंग पैकेज दिया गया है जिसमें 360-डिग्री कैमरा, पूडल लैंप्स और अंडरबॉडी लाइट्स शामिल हैं।
कीमत की बात करें तो कुशाक एनीवर्सरी एडिशन में ग्राहकों को 1.0 टीएसआई मैनुअल के लिए 16.39 लाख रुपए , 1.0 टीएसआई ऑटोमैटिक के लिए 17.49 लाख रुपए और 1.5 टीएसआई डीएसजी के लिए 19.09 लाख रुपए चुकाने होंगे। जबकि स्लाविया एनीवर्सरी एडिशन में 1.0 टीएसआई मैनुअल के लिए 15.63 लाख रुपए, 1.0 टीएसआई ऑटोमैटिक के लिए 16.73 लाख और 1.5 टीएसआई डीएसजी के लिए 18.33 लाख रुपए देने होंगे। वहीं, काइलाक एनीवर्सरी एडिशन सिग्नेचर प्लस की कीमत 11.25 लाख और प्रेस्टीज की 12.89 लाख रुपए रखी गई है।

