सिंटेक्स का ‘स्मार्ट’ टैंक अब भोपाल में, सुरक्षित और लंबे समय तक जल भंडारण के जरिए बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित
इनोवेटिव, 100% वर्जिन प्लास्टिक वॉटर स्टोरेज टैंक जो सुरक्षित वॉटर स्टोरेज को किफायती कीमत पर सुनिश्चित करता है
एवीएस न्यूज.भोपाल
वेलस्पन वर्ल्ड के अंतर्गत आने वाली कंपनी सिंटेक्स, जो भारत में गुणवत्तापूर्ण वॉटर स्टोरेज समाधानों का अग्रणी और विश्वसनीय निर्माता है, ने भोपाल में एक इनोवेटिव सिंटेक्स 'स्मार्ट' टैंक लॉन्च किया है। यह टैंक 100% वर्जिन प्लास्टिक से बना है, जो भारतीय परिवारों के स्वास्थ्य और बेहतर सेहत को प्राथमिकता देता है। भारतीय परिवारों की बजट-सम्बंधी आवश्यकताओं को समझते हुए, सिंटेक्स ने 'स्मार्ट' टैंक को किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराया है, ताकि बेहतर क्वालिटी वाला वॉटर स्टोरेज समाधान भोपाल में हर परिवार की पहुंच में हो।
आज बाजार के प्रमुख खिलाड़ी किफायती कीमतों पर प्लास्टिक टैंकों की भरमार पेश करते हैं, लेकिन इनमें से कई रिसाइकल्ड प्लास्टिक से बने होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकते हैं। आमतौर पर, जब उपभोक्ता पानी की टंकी खरीदते हैं, तो विक्रेता उन्हें केवल कीमत, रंग या लेयर्स की संख्या पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करते हैं, जबकि टंकी की सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा के बारे में जागरूकता अक्सर कम होती है। यही सबसे बड़ी चूक होती है।
विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, रीसाइकल्ड प्लास्टिक से बिस्फेनॉल-ए (BPA), फ़थैलेट्स, बेंजीन, फॉर्मल्डिहाइड जैसी हानिकारक रसायन निकल सकते हैं, जो स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं और कैंसर, प्रजनन संबंधी समस्याएं, श्वसन संबंधी विकार, त्वचा रोग, डीएनए क्षति जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं। यह जोखिम इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि रीसाइकल्ड प्लास्टिक की पिछली उपयोगिता और उत्पत्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। इसके अतिरिक्त, रिसाइकल्ड प्लास्टिक में पानी में माइक्रोप्लास्टिक्स छोड़ने का भी जोखिम होता है। इसलिए, उपभोक्ताओं के लिए यह अब महत्वपूर्ण हो गया है कि वे खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि उत्पाद रिसाइकल्ड प्लास्टिक से बना है या 100% वर्जिन प्लास्टिक से।
सिंटेक्स, उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ, दीर्घकालिक और भरोसेमंद जल समाधान प्रदान करता है। ‘सबसे सेफ हमेशा’ के वादे के साथ, सिंटेक्स हर टैंक में 100% वर्जिन प्लास्टिक का उपयोग करता है—और सिंटेक्स ‘स्मार्ट’ टैंक भी इसी गुणवत्ता और भरोसे को कायम रखता है| सिंटेक्स ‘स्मार्ट’ टैंक पानी की सुरक्षा, शुद्धता और स्वच्छता से जुड़ी बढ़ती चिंताओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जिससे घरों के समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है।
‘स्मार्ट’ टैंक का अनूठा ऊँचा डिज़ाइन जगह का प्रभावी उपयोग करता है, जिससे कम फर्श क्षेत्र में अधिक भंडारण क्षमता मिलती है। यह इसे अपार्टमेंट्स, छोटे घरों, शैक्षणिक संस्थानों और व्यवसायों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त बनाता है, जहाँ स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ जगह का बेहतर उपयोग महत्वपूर्ण है। यह उत्पाद सिंटेक्स की गुणवत्ता, सुरक्षा, टिकाऊपन और उपभोक्ता जरूरतों के अनुसार व्यावहारिक नवाचार के प्रति उसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह स्टोरेज टैंक, सिंटेक्स के हर उत्पाद की तरह, लंबे समय तक चलने के लिए बनाया गया है, टिकाऊपन के लिए डिज़ाइन किया गया है, गुणवत्ता बनाए रखने में प्रमाणित है, और वारंटी अवधि के बाद भी उद्योग मानकों से बेहतर प्रदर्शन करता है।
नए उत्पाद लॉन्च पर बोलते हुए, यशोवर्धन अग्रवाल, एम डी, वेलस्पन बीएपीएल लिमिटेड और डाइरेक्टर सिंटेक्स ने कहा, "सिंटेक्स में, हम गुणवत्ता, टिकाऊपन और स्वच्छता पर ध्यान देने के साथ इनोवेशन और सस्टेनेबल वॉटर स्टोरेज समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य है बढ़ती हुई विश्वसनीय पानी के भंडारण की मांग को लगातार पूरा करना, ताकि सुरक्षित और स्वच्छ पानी सभी घरों तक पहुँच सके ।स्वच्छ पानी अच्छे स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है; सिंटेक्स का उद्देश्य स्वस्थ जीवन और जल-सुरक्षित भविष्य का समर्थन करना है।
सिंटेक्स स्मार्ट टैंक के साथ, हमें भविष्य के निर्माण की दिशा में एक और कदम उठाने पर गर्व है जहाँ जल संरक्षण और स्थिरता सभी को लाभान्वित करती है।"
'स्मार्ट' वॉटर स्टोरेज टैंक पेश कर, सिंटेक्स यह संदेश दे रहा है कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पानी दरअसल जलजनित रोगों को रोकने और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सिंटेक्स चाहता है कि टैंकों को केवल मजबूती और टिकाऊपन तक सीमित न रखकर उनके स्वास्थ्य लाभों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाए।
अब 'स्मार्ट' टैंक पूरे भोपाल में सिंटेक्स के विस्तृत डीलर नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध है, जिससे उच्च गुणवत्ता और स्वास्थ्यकर वॉटर स्टोरेज समाधान आपके घर के करीब लाया जा रहा है। 'स्मार्ट' टैंक 500 लीटर, 750 लीटर और 1000 लीटर की क्षमताओं में उपलब्ध है।






