क्रॉम्पटन स्थापित करेगा 1,884 सोलर वाटर पंप, 49 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला
मुंबई। क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने हरित ऊर्जा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड से मागेल त्याला सौर कृषि पंप योजना, पीएम-कुसुम बी योजना से अनुमोदन प्राप्त कर लिया है। इस अनुबंध में 1,884 ऑफ-ग्रिड डीसी सोलर फोटावोल्टाइक वाटर पंपिंग सिस्टम्स (एसपीडब्ल्यूपीएस) के डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति, परिवहन, इंस्टॉलेशन, परीक्षण और कमीशनिंग का कार्य है।
इस ऑर्डर का कुल मूल्य 49 करोड़ रुपये है।यह परियोजना किसानों को टिकाऊ, भरोसेमंद, ऊर्जा-कुशल और कम रखरखाव वाले सिंचाई समाधान उपलब्ध कराएगी। क्रॉम्पटन की व्यापक सेवाओं के दायरे में पांच साल की वारंटी, मरम्मत और रखरखाव सेवाएँ तथा प्रत्येक इंस्टॉलेशन के लिए उन्नत रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम (आरएमएस) शामिल हैं, जो ग्रामीण एवं ऑफ-ग्रिड क्षेत्रों में दीर्घकालिक और भरोसेमंद कार्यक्षमता सुनिश्चित करेंगे।

