एवीएस न्यूज.मुंबई

  नेटफ्लिक्स पर सिंगल पापा का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। यह 30 वर्ष के गौरव गहलोत की कहानी है, जिनके लिए एडल्टिंग का मतलब है, अपने मम्मी पापा पर निर्भर रहना। यह कहानी तब तक ऐसे ही चलती रहती है, जब तक वो अपने भारतीय परिवार को यह कहकर चौंका नहीं देते हैं कि वो एक बच्चा गोद ले रहे हैं। 
इसके बाद शुरू होती है एक उथल-पुथल, एक सवाल कि क्या गौरव पापा बनने की चुनौती का सामना कर पाएगा? क्या वह अपने मजेदार और अजीबोगरीब खानदान के क्लेश और प्यार से निपट पाएगा?
गौरव गहलोत का किरदार निभा रहे, कुणाल खेमू ने कहा, ‘‘गौरव का किरदार निभाना मेरे करियर के सबसे बेहतरीन तजुर्बों में से एक है।

यह किरदार बेदाग, मजेदार, और बहुत प्यारा है, बिल्कुल वैसे ही, जैसे कई सिंगल-पैरेंट होते हैं। मेरा मानना है कि इस शो में दर्शकों को अपना परिवार और अपनी खुद की छवि दिखाई देगी। इस शो का हर किरदार बहुत रोमांचक है, जिसने इसे बहुत खास बना दिया है। 
इस शो में मनोज पाहवा, प्राजक्ता कोली, आयशा रजा, नेहा धूपिया और दयानंद शेट्टी आदि मुख्य भूमिकाओं में हैं।

सिंगल पापा 12 दिसंबर को केवल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी!
क्रेडिट्स
रचना: नीरज उधवानी और इशिता मोइत्रा
एक्ज़िक्यूटिव प्रोड्यूसर: शशांक खेतान
निर्देशन: शशांक खेतान, हितेश केवल्या, नीरज उधवानी
निर्माता: आदित्य पिट्टी और समर खान