नई दिल्ली ।   एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने 30 जून, 2025 को समाप्त हुई तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम जारी कर दिए। इस तिमाही में भी बैंक का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा। बैंक का वार्षिक राजस्व 3,000 करोड़ रुपए  को पार कर गया, जिससे यह देश में सबसे ज्यादा तेजी से विकसित होते हुए डिजिटल बैंकों की कतार में आ गया।

वित्तवर्ष 2026 की पहली तिमाही के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने 27.5 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि के साथ 777.4 करोड़ रुपए का राजस्व दर्ज किया, वहीं शुद्ध लाभ 44.4 प्रतिशत बढ़कर 10.4 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस और ग्राहकों के बीच तेज एडॉप्शन के चलते एबिटडा 30 प्रतिशत साल-दर-साल वृद्धि दर्ज करते हुए बढ़कर 81.8 करोड़ रुपए  हो गया।

ग्राहक जमा राशि में साल-दर-साल 27.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 3,743 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। बैंक की वार्षिक ग्रॉस मर्चेंडाईज़ वैल्यू  4,260 बिलियन डॉलर हो गई। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने यूज़र बेस के आधार पर भारत में तीसरे सबसे बड़े मोबाईल बैंक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर ली है, जिससे शहरी और ग्रामीण सेगमेंट्स में ग्राहकों की गहरी सहभागिता प्रदर्शित होती है।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एमडी एवं सीईओ, बिस्वास ने कहाकि हमें वित्तवर्ष 2026 की मजबूत शुरुआत करने की खुशी है। हमने सभी मुख्य प्रदर्शन के क्षेत्रों में स्थिर वृद्धि दर्ज की है। 3,000 करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक राजस्व प्राप्त करने की उपलब्धि हमारे बिज़नेस मॉडल की शक्ति और हमारे ऊपर ग्राहकों के भरोसे का प्रमाण है।