विंजो ने यूएस के मार्केट में किया प्रवेश, लांच किया शॉर्ट वीडियो कंटेंट फॉर्मेट
नई दिल्ली। घरेलू डिजिटल एंटरटेनमेन्ट प्लेटफॉर्म विंजो ने यूएस में अपने आधिकारिक लांच की घोषणा की है। यह भारतीय टेक्नोलॉजी एवं गेमिंग इनोवेशन को निर्यात करने, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और प्रतिभा को विश्वस्तरीय यूजर्स तक पहुंचाने के कंपनी के मिशन में निर्णायक उपलब्धि है।
2023 में ब्राज़ील में सफल प्रवेश के बाद विंज़ो ने यूएस में प्रवेश किया है, इसके साथ कंपनी ने दुनिया के चार सबसे बड़े मोबाइल गेमिंग मार्केट्स में से तीन- भारत, ब्राज़ील और यू.एस. में अपने आप को स्थापित कर लिया है, जिसका संयुक्त मार्केट साइज़ 65-70 बिलियन डॉलर है और सालाना 20 मिलियन से अधिक मोबाइल गेम डाउनलोड किए जाते हैं।

