सीईओ प्रीतेश प्रीतेश जोशी ने किया भोपाल दुग्ध संघ परिसर में ध्वजारोहण
एवीएस न्यूज ...भोपाल
भोपाल दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीतेश जोशी ने संघ परिसर में आज गणतंत्र दिवस पर सुबह ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहरण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों और श्रमसेवकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर भारत माता की जय के नारे लगाएं।
मेहनत के साथ कार्य करें और सांची ब्राण्ड जो मध्यप्रदेश की शान है:जोशी
सीईओ श्री जोशी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी संस्था (सांची) में मेहनत के साथ कार्य करें और सांची ब्राण्ड जो मध्यप्रदेश की शान है इनको शिखर तक स्थापति करने में सभी लोग सौंपी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं।
नए- नए नवाचारों के साथ सुझाव
सीईओ जोशी ने कहा कि सभी शाखाओं के सेवक, सुरक्षा गार्ड अपने नए नए नवाचारों के साथ सुझाव दे सकते हैं।

