15 जुलाई को ओसवाल भवन में एक दिवसीय आराधना, धर्मावलंबियों से दर्शन-वंदन का आग्रह
 

एवीएस न्यूज.भोपाल

श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर, तुलसीनगर भोपाल में चातुर्मास काल की साधना के लिए पंजाब केसरी आचार्य  विजय वल्लभ सूरी जी म.सा. के समुदायवर्ती परम पूज्य साध्वीवृंद का मंगल पदार्पण होने जा रहा है।


मंदिर के सचिव रजनीश सेठिया  ने बताया कि  चातुर्मास के दौरान साधना एवं धार्मिक आराधना के लिए साध्वी शीलधर्माश्रीजी, साध्वी किर्तियशाश्रीजी, साध्वी प्रीतियशाश्रीजी, साध्वी सिद्धिधर्माश्रीजी एवं साध्वी वृद्धीधर्माश्रीजी का भोपाल आगमन हो रहा है। साध्वीवृंद 15 जुलाई, बुधवार को विहारकाल की एक दिवसीय आराधना ओसवाल भवन, आर-75, जोन-2, एम.पी. नगर में करेंगे।


 इस अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालु दर्शन-वंदन कर धर्मलाभ प्राप्त कर सकेंगे।  श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर संघ, भोपाल के अध्यक्ष आर.के. पारख, सीए ने सभी धर्मावलंबियों से साध्वीवृंद के दर्शन एवं वंदन करने का आग्रह किया है।