साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की दी जानकारी

एवीएस न्यूज, भोपाल। 
मानव संसाधन विकास केंद्र कार्यशाला, भोपाल में सेबी एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय जागरुकता एवं निवेशक शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  आरिफ अहमद सिद्दीकी (एचओडी, एचआरडीसी) एवं कार्यशाला कीर्ति सिंह (प्रबंधक कार्यशाला, एचआरडीसी) उपस्थिति रहीं।
कार्यक्रम में जैनेन्द्र शांडिल्य, उप महाप्रबंधक सेबी तथा अभिजीत नंदमेहर, उप प्रबंधक एनएसई ने प्रतिभागियों को वित्तीय योजना, बचत, निवेश के विभिन्न विकल्पों एवं सुरक्षित निवेश के महत्व से अवगत कराया। साथ ही ओटीपी, यूपीआई, केवायसी फिशिंग तथा अन्य साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रभावी उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के लिए एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।