व्यापार और व्यापारियों के हित में सांसद आलोक शर्मा की सार्थक पहल में सभी करें सहयोग : संजीव गर्ग
अतिक्रमण मुक्त बाजार, सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग आदि व्यवस्था पुराने भोपाल के बाजार हित में
एवीएस न्यूज ..भोपाल
राजधानी भोपाल के पुराने शहर के व्यापारियों और रहवासियों ने कहाकि जब मौजूदा सांसद आलोक शर्मा भोपाल के महापौर थे, तब उन्होंने सराफा चौक बाजार को धरोहर स्वरूप देने का सराहनीय प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ लोगों द्वारा उत्पन्न बाधाओं के कारण वह कार्य अधूरा रह गया। मगर पुराने शहर की वर्तमान हकीकत और समय की पुकार है कि सांसद आलोक शर्मा आज पुन: पुराने भोपाल के गिरते व्यापार और अव्यवस्थित स्थिति को ध्यान में रखते हुए भोपाल कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, यातायात आयुक्त, पुलिस आयुक्त एवं अन्य अधिकारी वर्ग के साथ बैठक कर रहे हैं, जो यहां के व्यापारियों और व्यापार हित में सराहनीय कदम है।
भोपाल होलसेल सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव गर्ग (गांधी) ने कहा कि-
सांसद आलोक शर्मा का उद्देश्य स्पष्ट है अतिक्रमण मुक्त बाजार, सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग व्यवस्था, महिला शौचालय (गुलाबी शौचालय) सुविधा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं, आधुनिक, स्मार्ट एवं डिजिटल सुविधाओं से युक्त बाजार का विकास।
उन्होंने कहा कि पुराने शहर के व्यापारियों से अपील की, कि यह केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सभी व्यापारी बंधुओं का भी नैतिक दायित्व है। शासन-प्रशासन के इन प्रयासों और उद्देश्यों को पूर्ति के लिए उनके साथ कदमताल मिलाए।
उन्होंने कहाकि यदि व्यापारी समाज पूर्ण समर्थन और सहयोग नहीं देगा, तो भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि पुराने भोपाल के विकास के लिए आगे आने में संकोच करेगा। यह भी सत्य है कि यदि स्थिति ऐसी ही बनी रही, तो आने वाले समय में व्यापार भी प्रभावित होगा और उसका सीधा प्रभाव हमारी आने वाली पीढ़ी पर पड़ेगा।
अत: अब विचार व्यापारी बंधुओं को करना है कि अपने तथा अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए क्या उचित है और क्या अनुचित। इसलिए हम सब मिलकर पुराने भोपाल को व्यवस्थित, सुंदर और समृद्ध बनाएं के लिए व्यापार हित में शासन -प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे सख्त कदम के साथ चले और सहयोगात्मक रवैए अपनाएं।

