मुंबई। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने महीनेभर चलने वाले त्योहारों के अभियान ‘एयू हार्ट टू कार्ट’ की शुरुआत की। यह अभियान ग्राहकों की हर फेस्टिव विशलिस्ट को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें एक्सक्लूसिव डिस्काउंट्स, गिफ्ट वाउचर, अश्योर्ड रिवॉर्ड्स और क्रेडिट व डेबिट कार्ड्स पर मर्चेंट ईएमआई विकल्प उपलब्ध हैं।

ग्राहकों को इस फेस्टिव सीजन (नवरात्रि से दिवाली तक) इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रैवल, शॉपिंग, डाइनिंग, एंटरटेनमेंट और अन्य श्रेणियों में 1 लाख से अधिक की बचत का लाभ मिलेगा। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं डिप्टी सीईओ उत्तम तिबरेवाल ने कहाकि एयू हार्ट टू कार्ट’ लॉन्च करते हुए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को ‘जीएसटी बचत उत्सव’ पहल के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं, जिसके कारण हाल ही में जीएसटी में कटौती हुई है।