सीआईआई का वाशिंगटन डीसी में उच्च स्तरीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित , भारत का दीर्घकालिक आर्थिक दृष्टिकोण मजबूत आर्थिक सिद्धांतों और दूरदर्शी नवाचार एजेंडा पर आधारित
एवीएस न्यूज.. नई दिल्ली
भारतीय उद्योग परिसंघ ( सीआईआई ) और यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा वाशिंगटन डीसी में उच्च स्तरीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया गया । आयोजित इस सम्मेलन में भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर और मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन ने भाग लिया। उन्होंने भारत के व्यापक आर्थिक स्थिरता, सुधारों और बुनियादी ढांचे के विकास पर चर्चा की गई। सम्मेलन में इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत का दीर्घकालिक आर्थिक दृष्टिकोण मजबूत व्यापक आर्थिक आधारभूत सिद्धांतों, सतत सुधारों और दूरदर्शी नवाचार एजेंडा पर आधारित है।
इस सम्मेलन में अनुराधा ठाकुर ने इस बात पर बल दिया कि नीतिगत निरंतरता, संस्थागत विश्वसनीयता और शासन के लिए परामर्शदात्मक दृष्टिकोण द्वारा समर्थित भारत एक स्थिर, विश्वसनीय और तेजी से विकसित होने वाला आर्थिक भागीदार बना हुआ है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की आर्थिक रणनीति सतत और समावेशी विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि मजबूत व्यापक आर्थिक आधारभूत सिद्धांतों, नीतिगत निरंतरता और संस्थागत विश्वसनीयता के बल पर भारत एक स्थिर, विश्वसनीय और तेजी से विकसित होने वाले आर्थिक साझेदार के रूप में उभरा है।
डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन ने घरेलू मांग में वृद्धि, बुनियादी ढांचे के विस्तार और वैश्विक बाजारों के साथ निरंतर एकीकरण से समर्थित भारत की मजबूत विकास गति पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत का आर्थिक विकास का दृष्टिकोण प्रतिस्पर्धा, उत्पादकता वृद्धि और नवाचार पर अधिकाधिक केंद्रित है। उन्होंने वैश्विक साझेदारों, जिनमें यूनाइटेड किंगडम, यूरोपीय संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं, के साथ व्यापारिक खुलेपन और गहन जुड़ाव की दिशा में भारत के नए प्रयासों को रेखांकित किया।
उन्होंने कहा कि भारत सक्रिय रूप से अपनी कंपनियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रहा है। यह तैयारी उत्पादकता, अनुसंधान, नवाचार और वैश्विक मानकों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।

