भारत की प्रगति के साथ आगे बढ़ते हुए आरएसपीएल ग्रुप ने पूरे किए 50 गौरवशाली वर्ष
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
भारत के अग्रणी एफएमसीजी समूहों में शामिल आरएसपीएल ग्रुप ने अपनी स्थापना के 50 गौरवशाली वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया। यह केवल एक कंपनी की स्वर्णिम यात्रा नहीं, बल्कि उस भारत की कहानी भी है जिसने पिछले पांच दशकों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नवीनता के बल पर विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।
पिछले 50 वर्षों में आरएसपीएल ने सदैव भारत में बना, भारतीयों के लिए बना के अपने मूल विचार को केंद्र में रखा है। यही भावना उसे देश के करोड़ों परिवारों से जोड़ती है। देशभर में स्थापित 24 से अधिक विनिर्माण इकाइयों के माध्यम से समूह ने घरेलू उत्पादन को सशक्त बनाया और भारतीय उद्योग की सामर्थ्य को नई पहचान दिलाई है।
आरएसपीएल ग्रुप के डायरेक्टर मनोज ज्ञानचंदानी ने कहा 50 वर्षों की इस प्रेरणादायक यात्रा में आरएसपीएल ने एक उत्पाद से शुरुआत कर एक बहुआयामी उपभोक्ता समूह के रूप में अपनी पहचान बनाई है। जैसे-जैसे हम लाइफस्टाइल और फूड श्रेणियों में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहे हैं, हमारा उद्देश्य बेहतर गुणवत्ता, नवीनता और उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों के अनुरूप उत्पाद उपलब्ध कराना है। यह उपलब्धि हमें भारत और वैश्विक बाजारों में आने वाले कल के लिए और अधिक मजबूत बनने की प्रेरणा देती है।
आरएसपीएल ग्रुप के संयुक्त प्रबंध निदेशक राहुल ज्ञानचंदानी ने कहा घड़ी डिटर्जेंट से शुरू होकर घरेलू और औद्योगिक क्षेत्रों में एक भरोसेमंद नाम बनने तक की आरएसपीएल की यात्रा हमारे ‘भारत में बना, भारतीयों के लिए बना’ दर्शन की शक्ति को दर्शाती है। पिछले पांच दशकों में देश के करोड़ों उपभोक्ताओं ने जिस विश्वास के साथ हमारे उत्पादों को अपनाया है, वही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। आने वाले वर्षों में हम साबुन और डिटर्जेंट व्यवसाय में अनुसंधान एवं विकास, उपभोक्ता-केंद्रित उत्पाद निर्माण, आधुनिक फॉर्मूलेशन और उच्च गुणवत्ता वाली विनिर्माण प्रक्रियाओं पर विशेष ध्यान देंगे। हमारा लक्ष्य ऐसे उत्पाद विकसित करना है जो भारतीय परिवारों की जरूरतों के अनुरूप समाधान प्रदान करें और उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरें। गुणवत्ता, नवीनता में निरंतर निवेश एवं दीर्घकालिक विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
आरएसपीएल ग्रुप के डायरेक्टर रोहित ज्ञानचंदानी ने कहा हमारी 50 वर्षों की उपलब्धि मजबूत अनुसंधान, नवीनता और उपभोक्ता-केंद्रित सोच पर आधारित है, विशेष रूप से तेजी से विकसित हो रहे हाइजीन और पर्सनल केयर क्षेत्र में। भविष्य के लिए हमारी रणनीति समावेशिता पर आधारित है, जिसमें अवसरों का विस्तार, सभी समुदायों का सशक्तिकरण और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना शामिल है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर आरएसपीएल ग्रुप ने अपनी प्रेरणादायक यात्रा पर आधारित एक विशेष शॉर्ट फिल्म का भी विमोचन किया। प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता रजत कपूर की आवाज़ में प्रस्तुत यह फिल्म उन मूल्यों, संघर्षों, विश्वास और परिवर्तन की कहानी को जीवंत करती है, जिन्होंने आरएसपीएल को एक छोटे से प्रयास से भारतीय विश्वास का प्रतीक समूह बनने तक की यात्रा में मार्गदर्शन दिया। यह अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि आरएसपीएल के प्रमुख और लोकप्रिय ब्रांड घड़ी डिटर्जेंट ने भी अपने 50 वर्ष पूरे किए हैं। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के कानपुर में श्री मुरलीधर ज्ञानचंदानी और श्री बिमल कुमार ज्ञानचंदानी ने एक साधारण लेकिन बड़े सपने के साथ की थी। आज घड़ी डिटर्जेंट देश के करोड़ों परिवारों का भरोसेमंद साथी बन चुका है और लगभग 32 प्रतिशत भारतीय घरों तक इसकी पहुंच है।
व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ आरएसपीएल ने सामाजिक उत्तरदायित्व को भी अपनी पहचान का अभिन्न हिस्सा बनाया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, पशु कल्याण, स्वच्छता, जल संरक्षण, आपदा राहत, खेल प्रोत्साहन और सामुदायिक विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कंपनी निरंतर योगदान दे रही है। साथ ही महिलाओं को अधिक अवसर प्रदान करने और कार्यस्थलों पर समान भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में भी समूह ने उल्लेखनीय पहल की है। साबुन और डिटर्जेंट से शुरू हुई यह यात्रा आज हाइजीन केयर, पर्सनल केयर, डेयरी एवं आइसक्रीम, केमिकल निर्माण, फैशन एवं लाइफस्टाइल तथा खाद्य एवं पेय पदार्थ जैसे विविध क्षेत्रों तक विस्तार पा चुकी है। इसके अतिरिक्त कंपनी रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में भी अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है, जो विकसित भारत के निर्माण में उसकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।
आरएसपीएल की विकास यात्रा भारत की प्रगति से गहराई से जुड़ी रही है। उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश सहित अनेक राज्यों में स्थापित इसकी उत्पादन इकाइयों ने न केवल औद्योगिक विकास को गति दी है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और आधारभूत ढांचे को भी सशक्त बनाया है। आज कंपनी का वितरण नेटवर्क देश के कोने-कोने तक पहुंचकर करोड़ों उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है।
हमारी सफलता की नींव उपभोक्ताओं के विश्वास, निरंतर सुधार और नई सोच पर आधारित रही है। हम लोगों की जरूरतों के अनुरूप बेहतर समाधान विकसित कर रहे हैं और ऐसे अवसरों का निर्माण करना चाहते हैं जो समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर दें। हमें गर्व है कि भारत में बने हमारे उत्पाद वैश्विक स्तर पर भी भारतीय गुणवत्ता और भरोसे का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।






