एवीएस न्यूज.नई दिल्ली 


रिलायंस समूह ने एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्र की हालिया टिप्पणियों पर नाराजगी जताते हुए उनके आरोपों और इशारों को निराधार बताया है।

समूह ने अपने मीडिया संस्थानों के खिलाफ लगाए गए आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन किया है। रिलायंस के प्रवक्ता की ओर से जारी मीडिया बयान में कहा गया कि समूह ने सुभाष चंद्र की टिप्पणियों पर निराशा जताई है। 


बयान के मुताबिक, रिलायंस समूह का हिस्सा रहे मीडिया संस्थानों के बारे में लगाए गए आरोप और लगाए गए संकेत पूरी तरह निराधार हैं। समूह ने कहा कि उसके मीडिया ब्रांड्स का इस्तेमाल कभी किसी व्यक्ति के खिलाफ हमला करने के लिए नहीं किया गया है और भविष्य में भी ऐसा नहीं किया जाएगा।रिलायंस समूह ने बयान में सुभाष चंद्र के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया।

प्रवक्ता ने कहा कि समूह उन्हें एक कारोबारी और उद्यमी के रूप में उच्च सम्मान की दृष्टि से देखता है और उनके अच्छे भविष्य की कामना करता है।रिलायंस समूह की ओर से जारी बयान में कहा गया, हम सुभाष चंद्र को एक कारोबारी और उद्यमी के रूप में उच्च सम्मान देते हैं। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करते हैं।