पांच दिवसीय दीपोत्सव पर करोंद गल्ला मंडी में बंद23 को कांटा पूजन, मुहूर्त सौदे के साथ शुरू होगी नीलामी
एवीएस न्यूज. भोपाल
पांच दिवसीय दीपोत्सव को लेकर राजधानी के करोंद स्थित पं.लक्ष्मीनारायण कृषि उपज मंडी के अनाज यॉर्ड यानि गल्ला मंडी धनतेरस से 22 अक्टूबर तक 5 दिन तक बंद रहेगी।
भोपाल ग्रेन मर्चेंट एंड ऑयल सीड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी, प्रवक्ता संजीव जैन के अनुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के शुभअवसर पर अनाज मंडी में धनतेरस के दिन से बुधवार 22 अक्टूबर तक के लिए बंद है।
संजीव अग्रवाल के अनुसार गुरूवार 23 अक्टूबर को गल्ला मंडी में कांटा पूजन और मुहूर्त सौदे होंगे। इसके बाद दीपावली मिलन समारोह मंडी प्रांगण स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित होगा।

