भोपाल। केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, जबलपुर तथा भोपाल इकाई ने सीबीओए के जनरल सेक्रेटरी के रवि कुमार  के मार्गदर्शन तथा ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी के के त्रिपाठी के नेतृत्व में केनपाल के बैनर तले सेवा आश्रय  लाडली बसेरा मातृ छाया जबलपुर में इस वर्ष दिवाली को एक अनोखे अंदाज में मनाया।

समाज की सच्ची सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए एसोसिएशन के सदस्यों ने जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों के साथ दिवाली का पर्व साझा किया। इस अवसर पर सदस्यों ने सेवा आश्रय में छात्राओं को सर्दी के बिस्तर का पूरा  सेट तथा  मिठाइयां और पटाखे वितरित किए। सभी ने मिलकर न केवल उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि उन्हें यह अहसास दिलाया कि दिवाली की असली रोशनी तभी है जब खुशियां सभी तक पहुंचे।


एसोसिएशन के के के त्रिपाठी ने कहा कि सच्ची दिवाली वही है, जहां रोशनी हर घर तक पहुंचे और समाज के हर वर्ग को अपनेपन का अहसास हो।  केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन  ने इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया कि समाज सेवा और सहयोग की भावना ही पर्वों का वास्तविक उद्देश्य है।

इस समाज सेवा कार्य में सेवा भारती के अध्यक्ष मुकेश तिवारी, सचिव  किशोर, प्रचारक सुरेश अग्रवाल तथा सेवा भारती के अन्य पदाधिकारी एवं सीबीओए जबलपुर से रूपक कमल, दीपशिखा, अभिषेक, सत्यदीप, परितोष, पूर्णिमा त्रिपाठी, गीतांजलि, सनत,आलेख तथा भोपाल के सीबीओए से टी एन वेंडिया,हरि शंकर पाण्डे, पुष्कर पांडे तथा मनीष चतुर्वेदी थे।