अशोक गुप्ता ने की बहन कृष्णा गौर के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मां भगवती से प्रार्थना
भोपाल। राजधानी के भेल क्षेत्र की विधायक एवं प्रदेश की अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण गौर का जन्मदिन समर्थकों ने धूमधाम के साथ मनाया। बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक शुक्रवार को मंत्री गौर के 74 बंगला स्थित निवास पहुंचे और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। श्रीमती गौर के जन्मदिन पर गोविंदपुरा विधानभा क्षेत्र में भी समर्थकों और शुभचिंतकों ने कार्यक्रम आयोजित किए।

इस मौके पर गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि, वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष, असाटी वैश्य समाज के अध्यक्ष सहित ईशान पार्क रहवासी सहकारी संस्था के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बहन श्रीमती कृष्णा गौर को जन्मदिन की बधाई दी और आदिशक्ति मां भगवती से प्रार्थना है कि स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें।

