एवीएस न्यूज ..भोपाल 


 महिला परिषद् मैना सुंदरी संभाग की संगीता तारण संभाग अध्यक्ष बनी, जबकि संजना जैन वर्धमान शाखा कोहफिजा की अध्यक्ष घोषित हुईं। मैना सुंदरी संभाग और पद्मावती संभाग का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें दोनों संभागों के महत्वपूर्ण पदों पर आसीन प्रांतीय और संभागीय कार्यकारिणी एवं मैना सुंदरी संभाग की सभी 21 शाखाओं की कार्यकारिणी को शपथ राष्ट्रीय परामर्शदात्री और कार्यक्रम को मुख्य अतिथि  आशा विनायका ने दिलवाई।

2026-2028 सत्र का शुभारंभ हमारी प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती माधवी शाह ग्वालियर द्वारा दिए प्रोजेक्ट सशक्त नारी उज्वल भविष्य के साथ  दया ,करूणा और अहिंसा की भावना को आत्मसात करते हुए सभी ने समाज सेवा के लिए शपथ ली। 


इस मौके पर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीरामणी प्रांतीय उपाध्यक्ष वंदना सिंघई की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभाग अध्यक्ष संगीता तारण ने की।  

मंच संचालन ललित मनया ने किया। इस मौके पर अनीता जैन, संगीता चौधरी, पद्मा , सुलेखा जैन, मेघा जैन, सविता मान्य, बबीता जैन एवं परिषद की अन्य महिलाएं मौजूद रही।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण के पश्चात सभी ने विश्व में चल रहे युद्ध की विभीषिका में अपनी जान गवाने वाले सभी आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।