नई दिल्ली।  सिट्रोएन इंडिया ने अपने एक्स-सीरीज़ पोर्टफोलियो में नई सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स पेश की है। नई सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.29 लाख रुपए रखी गई है। इसमें कई इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ लेकर आया गया है, जिसमें आईसीई  और जीएनजी वर्जन शामिल हैं। नई  एयरक्रॉस एक्स की बुकिंग सभी सिट्रोएन डीलरशिप और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।  

यह ब्रांड की सिट्रोएन 2.0 - ‘शिफ्ट इन टू द न्यू’’ की रणनीति के अंतर्गत विकसित की गई है। नई एयरक्रॉस एक्स को आधुनिक भारतीय परिवारों के लिए बनाया गया है, जो स्टाईल के साथ कम्फर्ट और इनोवेशन भी चाहते हैं। हाल ही में लॉन्च की गई बैसाल्ट एक्स की सफलता के बाद, नई एयरक्रॉस एक्स सिट्रोएन एक्स-सीरीजत्र को मजबूती प्रदान कर रही है। यह सीरीज़ एक्सक्लुसिव, परफॉर्मेंस पर केंद्रित और एक्सेसिबल इनोवेशन प्रदान करती है।  स्टेलैंटिस इंडिया में बिज़नेस हेड एवं डायरेक्टर-ऑटोमोटिव ब्रांड्स, कुमार प्रियेश ने कहाकि  नई एयरक्रॉस एक्स को भारतीय परिवारों की जरूरतों के अनुरूप डिजाईन किया गया है। इसमें सबसे बेहतर स्पेस, कम्फर्ट, सुरक्षा और स्मार्ट इनोवेशन दिया गया है। कारा के साथ हमने दैनिक मोबिलिटी को और अधिक इन्ट्यूटिव एवं पर्सनल बना दिया है। नई एयरक्रॉस एक्स अद्वितीय है क्योंकि इसमें फैमिली एसयूवी की व्यवहारिकता के साथ हमारे एक्स-सीरीज़ डिजाईन का प्रीमियम फील भी है।

 
नए अपग्रेड्स के बाद भी सिट्रोएन एयरक्रॉस का बोल्ड एसयूवी डीएनए बरकरार है। इसका मजबूत स्टांस, सिग्नेचर डीआरएल, और एसयूवी-इंस्पायर्ड सिल्हुएट इसे शहरों की गलियों और हाईवे, दोनों पर ही समान फुर्ती प्रदान करता है। इसके विशाल इंटीरियर, लचीली सीटिंग, 7 सीट के विकल्प और प्रैक्टिकल बूट स्पेस के साथ एयरक्रॉस जितनी स्टाईलिश है, उतनी ही बहुउपयोगी भी है।
नई एयरक्रॉस एक्स के लॉन्च के साथ सिट्रोएन ने भारत में अपने सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह ब्रांड की ‘‘फॉर एवरीवन लाईक नो वन’’ की प्रतिबद्धता को मजबूत कर रही है। अपने सिग्नेचर फ्रेंच डिज़ाईन, उद्देश्यपूर्ण इनोवेशन और एडवांस्ड कम्फर्ट के साथ नई सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स हर ग्राहक को प्रीमियम एसयूवी का अनुभव प्राप्त करना आसान बना रही है।