एवीएस न्यूज .भोपाल 
मैना सुंदरी संभाग भोपाल के पदाधिकारियों की विजिट शाखा के सभी मेंबर के सहयोग से बैठक सम्पन्न हुई। बैठक  जिसमें अध्यक्ष सुधा जैन ने पूरे कार्यकाल की गतिविधि से अवगत कराया। सचिव संजना जैन ने अतिथियों का सम्मान भाषण दिया एवं कोषाध्यक्ष सारिका जैन ने सभी अतिथियों को संबोधित किया।

श्रीमती हिरामणी आंटी प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती वन्दना सिंघई प्रांतीय उपाध्यक्ष ,श्रीमती अनीता जैन प्रांतीय संगठन मंत्री ,श्रीमती संगीता चौधरी केंद्रीय जनसंपर्क अधिकारी, श्रीमती सुरेखा पांड्या प्रांतीय संरक्षक ,श्रीमती ममता आंटी प्रांतीय संरक्षक,श्रीमती चन्द्रा बडजात्या प्रांतीय संरक्षक, जयंती जैन संभाग अध्यक्ष ,श्रीमती संगीता तारण संभागीय सचिव, श्रीमती बबीता जैन प्रांतीय चेयर पर्सन सहित सभी वरिष्ठों ने अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में हीरामणी आंटी ने पुराने सेवा कार्य के अनुभव बता कर हम सभी को कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। वंदना भाभी व जयंती भाभी ने आगामी कार्यो से अवगत कराया।