टैक्सपेयर्स एसो. के प्रतिनिधिमंडल की अपील आयुक्त से सौजन्य भेंट
जीएसटी मामलों में निष्पक्ष सुनवाई का मिला भरोसा
एवीएस न्यूज.भोपाल
एसोसिएशन ऑफ टैक्सपेयर एंड प्रोफेशनल्स के मध्य प्रदेश चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय जीएसटी के नवागत अपील आयुक्त जितेंद्र कुमार से सौजन्य भेंट कर उनका भोपाल में स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नए एडिशनल कमिश्नर फराज अहमद कुरैशी एवं परिणीति सुनकर से भी मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में मध्य प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष राजेश्वर दयाल सहित सदस्य पंकज अग्रवाल, नवनीत गर्ग, मृदुल आर्य और वसीम कुरैशी उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान अपील आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके कार्यालय में प्रस्तुत की जाने वाली सभी अपीलों पर निष्पक्ष और संवेदनशील दृष्टिकोण से विचार किया जाएगा तथा जीएसटी कानून के अंतर्गत उपलब्ध सभी प्रावधानों और छूटों का उचित रूप से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि नए प्रशासनिक नेतृत्व के तहत अपीलीय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और त्वरित होगी, जिससे करदाताओं और कर विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा।
यह मुलाकात जीएसटी अपीलीय ढांचे में सुधार और कर विवादों के प्रभावी समाधान की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।






