एवीएस न्यूज. भोपाल

 टीटी नगर दशहरा मैदान में चल रहे भोपाल उत्सव मेले में आज मेला समिति ने  60 आदिवासी,असहाय और अनाथ बच्चों को मेले का भ्रमण कराया। कई बच्चों ने यहां झूलों का आनंद लिया और सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया।

पसंदीदा खिलौने भी दिलवाए
साथ ही उन्हें पसंदीदा खिलौने भी दिलवाए। मेले में बच्चों के साथ बिताया गया समय उनके लिए यादगार रहा। बच्चों की आंखों में खुशी और चेहरों पर मुस्कान देखी गई।समिति के पदाधिकारी श्याम मंगल और प्रदीप अग्रवाल गोल्डन ने बच्चों को मेले का भ्रमण कर  सभी को मनपंसद नाश्ता कराकर उपहार प्रदान किए।

दिव्यांग और असहाय बच्चों को मेले का भ्रमण कराया
 मेला समिति के महामंत्री सुनील जैनाविन बताया कि मेला समिति द्वारा हर वर्ष राजधानी के दिव्यांग और असहाय बच्चों को मेले का भ्रमण कराया जाता है.. क्योंकि उसमें से अधिकांश बच्चे जो कभी मेला तक नहीं गए... उसी को ध्यान में रखते हुए मेले का एक दिन.. इन असहाय बच्चों के नाम कर दिया जाता है..

अनाथ बच्चों को कभी अकेलापन महसूस नहीं होना चाहिए

 मेला समिति द्वारा उनका पूरा ध्यान रखा जाता है उनको मनोरंजन की साधन जैसे झूला वह अन्य कार्यक्रम में भाग दिलाया जाता है.. जिससे उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है। समिति का मानना है कि अनाथ बच्चों को कभी अकेलापन महसूस नहीं होना चाहिए। समाज को उनके परिवार के रूप में साथ देना चाहिए।