नई दिल्ली। ओप्पो इंडिया ने भारत में एफ31 5जी सीरीज लांच की है। एफ-श्रृंखला के ये सबसे नए स्मार्टफोन टिकाऊ और विश्वसनीय परफॉर्मेंस प्रदान करने के लिए डिज़ाईन किए गए हैं। इस नई सीरीज़ में तीन मॉडल, एफ31 प्रो, एफ31 प्रो और एफ31 शामिल हैं।

इनमें से हर मॉडल मजबूती, शक्तिशाली बैटरी, बेहतर हीट मैनेजमेंट और आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए बनाया गया है। अपने सभी अपग्रेड्स के साथ एफ31 5जी सीरीज भारत में 35,000 रुपए से कम मूल्य वर्ग में अब तक का सबसे स्मूथ और टिकाऊ स्मार्टफोन है।  ये डिवाईस आईपी66, आईपी68, और आईपी69 के ट्रिपल सर्टिफिकेशन के साथ आती हैं। इसलिए ये धूल, पानी के घुसने और 80 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर पानी की तेज धार से भी बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करती हैं। एफ31 चाय, कॉफी, दूध, और डिटरजेंट के पानी जैसे 18 तरल पदार्थों से सुरक्षा प्रदान करती है, जिससे प्रदर्शित होता है कि यह भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप डिज़ाईन किया गया है।