किआ ने दर्ज की रिकॉर्ड थोक बिक्री, 29,042 वाहन डिस्पैच
एवीएस न्यूज .नई दिल्ली
प्रमुख मास-प्रीमियम वाहन निर्माता किआ इंडिया ने अगस्त 2026 में अपनी अब तक की सबसे अधिक अगस्त थोक बिक्री दर्ज की है।
कंपनी ने महीने में 29,042 यूनिट डिस्पैच कीं, जबकि अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 19,608 यूनिट था। इस तरह कंपनी की थोक बिक्री में सालाना आधार पर 48.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। किआ इंडिया की जनवरी से अगस्त 2026 तक कुल थोक बिक्री 2,20,991 यूनिट रही। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 1,83,882 यूनिट बेची थीं। इस आधार पर कंपनी की साल-दर-साल बिक्री में 20.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
कंपनी के अनुसार, अलग-अलग बॉडी स्टाइल और पावरट्रेन में उपलब्ध विकल्पों की बढ़ती रेंज ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। कंपनी की बिक्री में सेल्टोस और सोनेट की अहम भूमिका बनी हुई है।
जनवरी में लॉन्च के बाद से सेल्टोस हर महीने औसतन 10 हजार से अधिक यूनिट की बिक्री दर्ज कर रही है। दोनों एसयूवी कॉम्पैक्ट और सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में डिजाइन, तकनीक और फीचर्स के संयोजन के चलते ग्राहकों के बीच मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।


