रियलमी ने पेश किया रियलमी पी4 पॉवर 5जी
एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने आज रियलमी पी4 पॉवर 5जी पेश किया। यह स्मार्टफोन बैटरी इनोवेशन को एक नए आयाम में ले गया है। एक बड़ी टेक्नोलॉजी प्रगति के साथ इसमें उद्योग की पहली 10,000 एम.ए.एच से अधिक क्षमता की बैटरी दी गई है।
इसलिए रियलमी पी4 पॉवर 5जी भारत की पहली 10,001 एम.ए.एच क्षमता की बैटरी के साथ एंड्योरेंस के मामले में नए मानक स्थापित कर रहा है। रियलमी ने पी4 पावर 5जी को एक दमदार मिड-रेंज फोन के रूप में पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत बेस वेरिएंट के लिए 25,999 रुपए से शुरू होती है।
कंपनी की वाईस प्रेसिडेंट,कंचन मिश्रा ने कहाकि फ्लिपकार्ट को भारत में पी4 पॉवर 5जी का लांच करने के लिए रियलमी के साथ साझेदारी करने की बहुत खुशी है। यह भारत की पहली और सबसे शक्तिशाली 10,001 एम.ए.एच की बैटरी वाला स्मार्टफोन है।

