सिट्रोएन इंडिया ने बेहतर फीचर्स के साथ नई सिट्रोएन सी3एक्स लॉन्च की
नई दिल्ली। सिट्रोएन 2.0-शिफ्ट इन टू द न्यू स्ट्रेट्जिक प्लान के अंतर्गत, सिट्रोएन इंडिया ने आज नई सिट्रोएन सी3एक्स रेंज लॉन्च की। यह इसकी लोकप्रिय एसयूवी-स्टाईल की कार का बोल्ड रूपांतरण है। इसमें 15 नए इंटैलिजेंट फीचर्स दिए गए हैं। सिट्रोएन सी3 हर सफर में बेहतर कम्फर्ट, टेक्नोलॉजी पर केंद्रित सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान करती है। यह अपने सेगमेंट में सबसे किफायती मूल्य में होने के कारण आसानी से खरीदी जा सकती है, जिससे इसे प्रतिस्पर्धी बढ़त मिलती है।
स्टेलैंटिस इंडिया के एमडी एवं सीईओ, शैलेष हजेला ने कहा सिट्रोएन सी3 रेंज 5.25 लाख रुपये के आकर्षक शुरुआती मूल्य में पेश करके हम इस सेगमेंट को और ज्यादा किफायती बना रहे हैं। हम केवल किफायती मॉडल ही पेश नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनके साथ बेहतरीन फीचर्स, स्मार्ट डिज़ाईन और जबरदस्त परफॉर्मेंस ऐसे मूल्य वर्ग में लेकर आए हैं, जो खास भारतीयों की जरूरतों के अनुरूप है। ब्रांड के सिद्धांत, ‘फॉर एवरीवन लाईक नोवन’ के साथ हमने लोकलाईज़ेशन बढ़ाया है ताकि ग्राहकों को सबसे बेहतर मूल्य में स्वामित्व की सबसे कम लागत के साथ एक ऐसा उत्पाद मिल सके, जो बिल्कुल मेड फॉर इंडिया महसूस हो।
स्टेलैंटिस इंडिया में बिज़नेस हेड एवं डायरेक्टर ऑटोमोटिव ब्रांड्स, कुमार प्रियेश ने कहा, नई सिट्रोएन सी3एक्स प्रीमियम फीचर्स और अर्थपूर्ण इनोवेशन प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती है। प्रॉक्सी-सेंस एंट्री, स्पीड लिमिटर और हैलो 360 कैमरा के साथ क्रूज़ कंट्रोल द्वारा हमने एक ऐसी एसयूवी बनाई है, जो आपकी दिनचर्या को समझती है, उसे सरल बनाती है, और ड्राईविंग के हर क्षण को रोमांचक बना देती है। ये अपग्रेड केवल यह नहीं दर्शाते हैं कि आप क्या अपेक्षा कर सकते हैं, बल्कि यह उन्नत इंजीनियरिंग द्वारा भारतीय ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने का हमारा विश्वास प्रदर्शित करते हैं।’’
इसकी इनोवेटिव विशेषताओं में सिट्रोएन का प्रॉक्सी-सेंस पैसिव एंट्री और पुश स्टार्ट सिस्टम है, जो ट्रू हैंडस-फ्री अनुभव प्रदान करने वाला सेगमेंट का सबसे बेहतर फीचर है। जहाँ पारंपरिक की-लेस सिस्टम के लिए यूज़र्स को रिक्वेस्ट सेंसर को दबाना पड़ता है, वहीं प्रॉक्सी सेंस, जब भी चाबी वाहन के नजदीक होती है, तो उसे ऑटोमैटिक रूप से अनलॉक कर देता है, और जब आप दूर जाते हैं, तो उसे लॉक कर देता है। इसलिए एसयूवी को स्टार्ट करने के लिए केवल स्टार्ट बटन को दबाना होता है, फिर चाहे चाबी आपकी जेब में रखी हो या फिर बैग में।
नई सिट्रोएन सी3एक्स अपने सेगमेंट की एकमात्र एसयूवी है, जो स्पीड लिमिटर फंक्शनैलिटी और क्रूज़ कंट्रोल के साथ आ रही है, जिससे हाईवे पर सवारियों का कम्फर्ट बढ़ता है, और लंबा सफर ज्यादा आरामदायक बन जाता है। रियर व्यू मिरर (आईआरवीएम) में ऑटो-डिमिंग फीचर द्वारा रात में ड्राईव करते वक्त आँखों में चौंध नहीं पड़ती है। वहीं नया हैलो 360 डिग्री कैमरा सिस्टम सात व्यूईंग एंगल्स के साथ बेहतर विजि़बिलिटी और फ्यूचर-प्रूफ ड्राईविंग का अनुभव प्रदान करता है। इसके अन्य अपडेट्स में एलईडी विज़न प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी प्रोजेक्टर फॉग लैंप, एलईडी इंटीरियर लाईटिंग, और फास्ट चार्जिंग के लिए रियर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट शामिल हैं। सुरक्षा के लिए पेरिमीट्रिक अलार्म सिस्टम और कंप्रेहेंसिव सेफ्टी सुइट के कारण सिट्रोएन सी3 एक भरोसेमंद कार है।

