कैम्ब्रिज इंटरनेशनल ने जून 2025 की परीक्षा के परिणाम जारी किए
नई दिल्ली। कैम्ब्रिज इंटरनेशनल एजुकेशन (कैम्ब्रिज) ने जून 2025 की परीक्षा के नतीजे दुनिया भर के 6,80,000 से ज़्यादा छात्रों को जारी किए हैं। यह पिछले साल से कुल 9 प्रतिशत ज़्यादा है। इस बढ़ोतरी से यह साफ पता चलता है कि शिक्षा में वैश्विक तैयारी की ओर लोगों का आकर्षण बढ़ता जा रहा है।
कैम्ब्रिज के इंटरनेशनल एजुकेशन के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर रॉड स्मिथ ने बताया कि आज के इस अनिश्चितता और लगातार बदलते समय में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा जो सही समझ और बेहतर नज़रिया देती है, वह सिर्फ एक फ़ायदा नहीं बल्कि एक जरूरत है, इस अगस्त कैम्ब्रिज के नतीजे पाने वाले सभी छात्रों को बधाई।
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विनय शर्मा ने कहा कि “हम भारत में कैम्ब्रिज के छात्रों की मेहनत और सफलता का जश्न मनाकर बहुत खुश हैं और उनकी उपलब्धियों को तारीफ करते हैं, यह देखकर खुशी होती है कि भारतीय माता-पिता के लिए अब ऐसी शिक्षा मायने रख रही है जो छात्रों को ग्लोबल सिटिजन बनाती है।

