न्यूगो की इलेक्ट्रिक बसों से सागर की फैमिली ट्रिप का आनंद
एवीएस न्यूज.भोपाल
इंटरसिटी इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा न्यूगो लेकर आई है भोपाल से सागर तक एक सुरक्षित, शांत और पर्यावरण के अनुकूल वीकेंड गेटवे का अवसर। शहर की भीड़भाड़ और स्क्रीन टाइम से दूर, बच्चों को हरित और मजेदार सफ़र का अनुभव दें।
न्यूगो की पूरी तरह इलेक्ट्रिक बसों में यात्रा करते हुए बच्चे सीख सकते हैं कि सफर का मजा और जिम्मेदारी साथ-साथ महसूस की जा सकती है। मध्य प्रदेश का सागर प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्थलों और परिवारिक गतिविधियों का बेहतरीन संगम पेश करता है। लखा बनजारा लेक पर नाव की सवारी करें, गड़पेहरा फोर्ट की सैर करें या राहतगढ़ वाटरफॉल पर पिकनिक मनाएं यह सब बच्चों के लिए सीखने और मजे करने का बेहतरीन मौका है।

