होटल-रेस्टोरेंट सेक्टर को राहत: सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर लगी पाबंदी हटाई
एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
देश में रसोई और व्यवसायिक उपयोग के लिए इस्तेमाल होने वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने इनके वितरण पर लगी पाबंदी को हटा दिया है। इस निर्णय के बाद अब होटल, रेस्टोरेंट और शादी-ब्याह जैसे आयोजनों में कॉमर्शियल सिलेंडरों की उपलब्धता आसान हो जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से सप्लाई बाधित होने और मांग बढ़ने के कारण कई जगहों पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत देखी जा रही थी। खासकर शादी सीजन और पर्यटन क्षेत्रों में होटल संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अब नहीं होगी किल्लत
पाबंदी हटने के बाद अब वितरकों को आवश्यकतानुसार कॉमर्शियल LPG सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे रेस्टोरेंट और होटल उद्योग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और संचालन सामान्य रूप से जारी रह सकेगा।
कारोबारियों को राहत
होटल और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि इस फैसले से उनका कामकाज सुचारू होगा और ग्राहकों को सेवाएं देने में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।
सरकार का यह कदम सेवा क्षेत्र और छोटे-बड़े व्यवसायों के लिए राहत भरा माना जा रहा है, जिससे सप्लाई चेन में सुधार आने की संभावना है।






