सदस्यों को मिलेगी उच्च स्तरीय, स्वच्छ एवं यूजर-फ्रेंडली सुविधा


एवीएस न्यूज, भोपाल। बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब (बीओसी) द्वारा अपने स्वीमिंग पूल परिसर में महिलाओं के वॉशरूम के नवीनीकरण कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। यह पहल क्लब की अपने सदस्यों एवं उनके परिवारों को उच्च स्तरीय, स्वच्छ एवं उपयोगकर्ता को सुविधाएं प्रदान करेगा। नवीनीकृत वॉशरूम को एयरपोर्ट-स्तरीय सुविधाओं के अनुरूप विकसित किया गया है, जिससे सदस्यों को बेहतर सुविधा एवं आराम प्राप्त होगा। नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने पर शुक्रवार को बीओसी के अध्यक्ष रूपेश तेलंग ने फीता काटकर वॉशरूम का उद्घाटन किया गया।
बीओसी के अध्यक्ष रूपेश तेलंग के नेतृत्व में क्लब द्वारा निरंतर अधोसंरचना उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे सदस्यों के समग्र अनुभव को बेहतर बनाया जा सके। इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन में निर्वाचित बीओसी टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसकी व्यापक सराहना की गई है। इस अवसर पर बीओसी के उपाध्यक्ष एसएस पटेल, महासचिव मयूर दुबे, कोषाध्यक्ष रितेश अवस्थी, संयुक्त सचिव मनोज त्रिपाठी तथा स्विमिंग सचिव नितेश सहित प्रबंधक एवं स्वीमिंग पूल स्टाफ उपस्थित रहे।