हमीदिया महाविद्यालय पूर्व छात्र संगठन की कार्यसमिति बैठक संपन्न, राहुल सिंह परिहार बने सदस्यता प्रभारी
एवीएस न्यूज.भोपाल
शासकीय हमीदिया महाविद्यालय पूर्व छात्र संगठन की कार्यसमिति की बैठक हाल ही में अध्यक्ष जी.एस. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की भावी गतिविधियों एवं विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
संगठन के महासचिव पंकज कुलश्रेष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संतोष अग्रवाल, राजेश नारायण श्रीवास्तव, हेमांगी अरोरा, मीरा केवट, हेमलता डेनिस, राहुल सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में निर्णय लेते हुए राहुल सिंह परिहार को सदस्यता प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए तथा संगठन के प्रभारी रहे डॉ. शरद तिवारी को सम्मानित किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव पंकज कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन मीरा केवट ने किया।






